Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

इनकम टैक्स अफसर बन सीपी को किया फोन, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह फर्जी कॉल था और आरोपी ने इस प्रकार की हरकत और भी राज्यों में किया है

13 Dec 2024

इनकम टैक्स अफसर बन सीपी को किया फोन, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की टीम ने फर्जी आयकर ऑफिसर बनकर सीपी आफिस में फोन कर दूसरे एक अन्य आरोपी की रिहाई की मांग करने वाले व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जावेद फरीदी(58) है। वह दिल्ली के  लक्ष्मीनगर इलाके का रहनेवाला है। पुलिस ने उसे अंसारी रोड से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
जानकारी के अनुसार, गत 26 नवंबर को आरोपी ने सीपी कार्यालय में फ़ोन किया और खुद को आयकर अधिकारी के रूप में पेश किया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने फ़ोन पर कहा कि शेक्सपियर सरणी थाना के एक मामले में पकड़े आरोपी को रिहा करने के लिए कहा।  पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह फर्जी कॉल था और आरोपी ने इस प्रकार की हरकत और भी राज्यों में किया है। घटना के बाद शेक्सपियर थाना के एसआई बिस्वजीत बिस्वास ने शिकायत दर्ज की जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मालूम हो कि, बिहार और असम में भी आरोपी के खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज किए गए है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इनकम टैक्स अफसर बन सीपी को किया फोन, गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह फर्जी कॉल था और आरोपी ने इस प्रकार की हरकत और भी राज्यों में किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News